Haryana: हरियाणा में पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर पति ने किया सुसाइड

By Sahab Ram
On: December 29, 2025 12:00 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर पति ने किया सुसाइड

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हांसी में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद खुद ने भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह जब इनके घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला का शव जमीन पर, जबकि युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से सबूत जमा किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Haryana News

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान हांसी के भाटला गांव के रहने वाले राकेश के रूप में हुई है। वह कोल्ड ड्रिंक्स की फैक्ट्री में काम करता था। इसकी पत्नी का नाम सीमा था। दोनों की साल 2019 में शादी हुई थी। इनकी 2 बेटियां हैं, जो अब अनाथ हो गई हैं। Haryana News

DSP ने जायजा लिया

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। DSP सिद्धार्थ बिश्नोई भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटे का माहौल है। ग्रामीण विशेष रूप से मासूम बच्चियों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment