Kal Ka Mousam: दिल्ली-NCR समेत हरियाणा-राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

By Sahab Ram
On: December 28, 2025 5:48 PM
Follow Us:
Kal Ka Mousam: दिल्ली-NCR समेत हरियाणा-राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: दिल्ली-NCR समेत हरियाणा-राजस्थान में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट क्या है। नए साल के सेलिब्रेशन से पहले कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे, शीत दिवस और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। Kal Ka Mousam

IMD ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहरा के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28–29 दिसंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है।

हिमालयी राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

वहीं 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में सक्रिय हो रहा है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 28 से 30 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा लेकिन सुबह के समय कोहरा खूब परेशान करेगा। New Year की इवनिंग 31 दिसंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। Kal Ka Mousam

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को यूपी ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। 31 दिसंबर और एक जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के राज्य के कई जिलों के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक बिहार में 1 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 29 दिसंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दिन में ठंड का असर बनेगा रहेगा। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

नए साल से पहले उत्तराखंड में सैलानियों का जमघट लगना शुरू हो गया है। पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। IMD के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में शीत दिवस, बारिश-बर्फबारी की स्थिति देखने को मिल सकती है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं और चूरू में पिछले कई दिनों से तापमान 4 डिग्री के नीचे जा चुका है। अगले 3-4 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कोई शीतलहर का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। नए साल की शुरूआत में मौसम के सामान्य रहने की संभावना है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment