Kal Ka Mousam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें कहां-कहां होगी बारिश ?

By Sahab Ram
On: December 27, 2025 6:11 PM
Follow Us:
कल का मौसम

Kal Ka Mousam: देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल का औसम कैसा रहने वाला है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट….

नए साल पर कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि आपके न्यू ईयर की शुरुआत भीषण ठंड के साथ होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है।

इनमें से ज्यादातर राज्यों में बहुत घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक असम और मेघालय के साथ-साथ बिहार, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर राजस्थान और झारखंड के कुछ इलाकों में 28 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर बात करें तो 28 दिसंबर को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और कोहरे में फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उत्तर प्रदेश में ठंड से ज्यादा कोहरा का कहर देखने को मिल रहा है। इस समय दोपहर से पहले धूप नहीं निकल रही है। सुबह के समय बदली छाई रहती है, जिससे सुबह के समय भी काडके की ठंड पड़ रही है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट जारी है। इसमें से कई जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी भी जारी हुई है।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 35 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर शीत दिवस और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर शीत से अत्यंत शीत दिवस का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती में अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान करौली में 3.1 डिग्री सेल्सियस, पाली में 3.4 डिग्री, अंता में 4.5 डिग्री, दौसा में 4.7 डिग्री, अलवर में 5.2 डिग्री, नागौर में 5.3 डिग्री, लूणकरणसर में 5.8 डिग्री और सिरोही में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, राजधानी जयपुर में तापमान 9 डिग्री या उससे भी नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क और सर्द बना रहने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी पंजाब का सबसे ठंडा स्थान बन गया है, यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.4, 6, 4.9 और 5.8 डिग्री सेल्सियस जा रहा है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

आसमान साफ होने के कारण कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरी घाटी में रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में नये साल के आसपास बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।

मध्य कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कश्मीर में 29 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और नये साल के आसपास बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 30 दिसंबर को कुछ स्थानों पर और 31 दिसंबर व एक जनवरी को कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम

ओडिशा के कई हिस्सों में शीत लहर का कहर जारी है। 11 स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण ओडिशा का कोरापुट शहर राज्य में दिन का सबसे ठंडा स्थान रहा। कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी शहर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

इसके बाद झारसुगुड़ा में 7.2 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में 7.5 डिग्री सेल्सियस, जी उदयगिरि में 7.8 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 8 डिग्री सेल्सियस, किरेई में 8.3 डिग्री सेल्सियस, नबरंगपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 9 डिग्री सेल्सियस और भवानीपटना में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है। 29 और 30 दिसंबर को खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर के लिए बालासोर और गजपति जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

तमिलनाडु में कल कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव क्षेत्र में सक्रिय पूर्वी हवाओं के पैटर्न में परिवर्तन के कारण होगा। हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन IMD ने लोगों को सुबह के समय कोहरे, कुछ इलाकों में रात के तापमान में हल्की गिरावट और तटीय क्षेत्रों में तेज सतही हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर सुबह के शुरुआती घंटों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कुछ आंतरिक क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में, रविवार तक रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। नीलगिरि जिले और डिंडीगुल जिले के कोडाइकनाल पहाड़ी क्षेत्र में ठंडे हालात बने रहने की संभावना जताई गई है।

IMD ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में एक-दो स्थानों पर देर रात या तड़के धुंध अथवा पाले जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है और सुबह की यात्रा में दिक्कत आ सकती है। चेन्नई और आसपास के उपनगरों में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के शुरुआती घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment