Haryana: हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, रिश्वत में IPHONE व Apple वॉच मांगने वाला ये अफसर गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: December 27, 2025 9:10 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, रिश्वत में IPHONE व Apple वॉच मांगने वाला ये अफसर गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में गुरुग्राम की ACB ने करनाल के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) अनिल कुमार को पंचकूला स्थित आवास से पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ACB ने ‘पीछा करो अभियान’ के तहत अनिल कुमार को डिपो होल्डर से कमीशन मांगने और रिश्वत के रूप में आईफोन, एप्पल वॉच लेने के आरोप में पकड़ा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2025 को ACB ने Gurugram के तत्कालीन DFSC अनिल कुमार समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिलहाल अनिल कुमार करनाल में पोस्टेड है।

सीबीएसई की कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 लागू

जाने पूरा मामला….

कमीशन का आरोप

जानकारी के मुताबिक, Gurugram में मदनपुरी के डिपो होल्डर रूपेश कुमार ने जुलाई 2024 को ACB को शिकायत दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सरकार से राशन बांटने की एवज में मिलने वाली राशि में से अधिकारी 10% तक कमीशन लेते हैं, जिसमें 5% अनिल कुमार, 3% विजय और 2% प्रेम लेता है। Haryana News

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

AC लगवाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, डिपो होल्डर ने यह भी आरोप लगाया था कि मार्च 2024 में मुझ पर दबाव बनाकर अनिल कुमार ने 1 लाख 21 हजार रुपए का IPHONE और ब्रांडेड वॉच ले ली। इसके बाद घर में AC लगवाया और 35 हजार रुपए खाते में डलवा लिए। Haryana News

FIR हुई

अधिकारी मॉनसून सीजन के दृष्टिगत जल निकासी के करें सभी पुख्ता प्रबंध :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

जानकारी के मुताबिक, Gurugram ACB की टीम ने डिपो होल्डर रूपेश कुमार की शिकायत पर 9 अप्रैल 2025 को तत्कालीन DFSC अनिल कुमार, AFSO विजय और इंस्पेक्टर प्रेम के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment