Haryana: हरियाणा पुलिस की सूद खोरों पर बड़ी कार्यवाही, अधिक ब्याज दर पर रुपए दे कर रहे थे अवैध वसूली

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 8:14 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा पुलिस की सूद खोरों पर बड़ी कार्यवाही, अधिक ब्याज दर पर रुपए दे कर रहे थे अवैध वसूली

दिनांक: 25 अक्टूबर 2025

▪️ दिनांक 25.12.2025 को पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने हाजिर थाना आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 03.09.2024 को रणबीर से 10 लाख रूपये 10%ब्याज दर से रूपये लिए थे और इसने उपरोक्त व्यक्ति रणबीर को 10 लाख रूपये लौटा दिए और ब्याज के तौर पर उन्होंने 18 लाख रूपये का ब्याज का बिल बना दिया और इसे बार बार इससे फोन पर रुपए मांगते है और इसके पास कल दिनांक 24.12.2025 को इसके पास फोन आया कि रूपये दो नहीं तुम्हे छोड़ेंगे नहीं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

रात को 02 बजे 13 आदमी गाड़ियों से आए और इसके घर का दरवाजा डंडों से पीटने लगे और यह घर से बाहर नहीं निकला तो ये वहां से इसके ऑफिस पर चले गए और वहां ऑफिस के सीसे तोड़ दिए और फोन पर इसे गाली देकर पैसे का दबाव बनाने लग रहे है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में जबरन वसूली करने वाले 02 आरोपियों 1.रणबीर(उम्र-41 वर्ष), 2.विकाश (उम्र-22 वर्ष) दोनों निवासी गांव मक़डाना, जिला चरखी दादरी(हरियाणा) को दिनांक 25.12.2025 को गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

▪️पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये वर्ष 2023-24 से ब्याज पर पैसे देने का काम कर रहे है। जिसके चलते इन्होंने मिलकर उपरोक्त अभियोग वारदात को अंजाम दिया।

▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 कार(थार) बरामद की गई। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment