Haryana: हरियाणा में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ योजना को लेकर बड़ी खबर, CM ने कही ये बात…

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 5:32 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में 'लाडो लक्ष्मी योजना' योजना को लेकर बड़ी खबर, CM ने कही ये बात…

चंडीगढ़, 26 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्पों में से अब तक 54 संकल्पों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

इनमें महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ भी शामिल है, जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री आज भारत की प्राचीनतम सभ्यता की गौरवशाली धरोहर पावन भूमि राखीगढ़ी में आयोजित दूसरे राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुनावी वादों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि जो महिलाएं अभी तक इस योजना से नहीं जुड़ी हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है।

गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

श्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों के खातों में दो किस्तें डाली जा चुकी है और लगभग 10 लाख महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून को आयोजित होगी भव्य मैराथन, लगभग 800 प्रतिभागी लेंगे भाग

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment