Haryana: हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, रिश्वत मामले में BDPO को पकड़ा

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 3:25 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, रिश्वत मामले में BDPO को पकड़ा

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर एसीबी की टीम ने रिश्वत के मामले में BDPO को गिरफ्तार किया है। आरोपी BDPO पर ब्लॉक समिति के कार्यों के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक नूंह एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदारों के बिल पास करने की ऐवज में 10 प्रतिशत कमिशन मांगने की शिकायत पर नूंह एसीबी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बीडीपीओ के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

पंचायती कार्यों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों को क्रैशर की सप्लाई करने वाले ब्लॉक समिति चेयरमैन ममता यादव के पति रविंद्र जाडरा ने एसीबी नूंह की टीम को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बीडीपीओ रेवाड़ी ने ठेकेदारों के लगभग 50 लाख रुपये के बिल रोके हुए हैं। बीडीपीओ ठेकेदारों से बिल पास करने की ऐवज में 10 प्रतिशत राशि यानि 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है।

ठेकेदारों को समय पर पेमेंट नहीं होने से उनका पैसा भी ठेकेदारों की ओर अटका हुआ है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने खुद बीडीपीओ से बिल पास करने का आग्रह किया था, लेकिन बीडीपीओ ने कमिशन के बिना बिल पास करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसीबी को इसकी शिकायत दर्ज कराई। एसीबी की टीम ने योजना बनाकर रविंद्र को बीडीपीओ से बातचीत करने के बाद 35 हजार रुपये देकर भेज दिया। रविंद्र ने जैसे ही पाउडर लगे नोट बीडीपीओ को थमाए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

नूंह के एसीबी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन के नेतृत्व में एसीबी की टीम बीडीपीओ को गिरफ्तार करने के बाद सती कॉलोनी में एसीबी कार्यालय ले गई। वहां आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान शिकायतकर्ता रविंद्र यादव भी एसीबी कार्यालय में मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment