Haryana: हरियाणा में D फार्मेसी पंजीकृत प्रमाण-पत्रों की वैधता बढ़ी, अब इस तारीख तक रहेगी वैलिड

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 3:12 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में D फार्मेसी पंजीकृत प्रमाण-पत्रों की वैधता बढ़ी, अब इस तारीख तक रहेगी वैलिड

Haryana: हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद ने डी. फार्मेसी 2022-23 बैच के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा फार्मेसी एग्जिट परीक्षा से संबंधित जारी नए निर्देशों के अनुरूप, परिषद ने उक्त बैच के अभ्यर्थियों को जारी पंजीकरण प्रमाण-पत्रों की वैधता बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने बताया कि डी. फार्मेसी 2022-23 बैच के उन सभी पात्र उम्मीदवारों के पंजीकरण प्रमाणपत्र की वैधता अब 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है।

अचानक निरीक्षण और सघन जांच से अवैध खनन पर लगेगी रोक : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

उन्होंने स्पष्ट किया है कि संबंधित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन खातों में यह संशोधन किया जाएगा और बढ़ी हुई वैधता दर्शाने वाले अपडेटिड पंजीकरण प्रमाण-पत्र नियत समय पर जारी कर दिए जाएंगे। इस कदम से डी. फार्मेसी विद्यार्थियों को परीक्षा एवं व्यावसायिक प्रक्रियाओं में अनावश्यक बाधाओं से राहत मिलेगी।

हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद द्वारा जारी इस आदेश को फार्मेसी शिक्षा एवं पंजीकरण से जुड़े विद्यार्थियों के हित में एक अहम निर्णय माना जा रहा है। परिषद ने सभी संबंधित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने ऑनलाइन खातों पर अपडेटिड जानकारी पर नज़र बनाए रखें।

GPF Statements for 2025–26 Uploaded on Website and DigiLocker; Employees Advised to Download at the Earliest

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment