Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा में स्पेस एम पावर कॉम्पलेक्स में बने BOLLEBOD रेस्टोरेन्ट में खुलेआम हुक्का पार्टी चल रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच पुलिस पहुंच गई और छापा मारा। युवक हुक्का परोसता मिला, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। इसके बाद रेस्टोरेंट से प्रतिबंधित पदार्थ युक्त तंबाकू मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट संचालक के पास इसका लाइसेंस ही नहीं था और बिना लाइसेंस के यह कई दिनों से चल रहा था, जो कि युवाओं को फ्लेवर के नाम पर खुलेआम हुक्का पिलाने का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News
पुलिस की चेकिंग
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में PSI वेदपाल के अनुसार, ASI संदीप कुमार, HGH भजन लाल सरकारी गाड़ी सहित बरनाला रोड पर मौजूद थे। गुप्त सूचना मिली कि लहरा वाली ढाणी रानियां के सिमरनजीत सिंह अपने स्पेस एम पावर कॉम्पलेक्स में बने BOLLEBOD रेस्टोरेन्ट में आम लोगों को हुक्का प्रतिबन्ध निकोटिन पदार्थ तम्बाकू पिलाने का काम करता है। Haryana News
सूचना पर पुलिस टीम रेस्टोरेंट में चेकिंग के लिए पहुंची।
लाइसेंस नहीं मिला
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम रेस्टोरेन्ट के अंदर पहुंची, तो एक लड़का हुक्का परोस रहा था। वह पुलिस को देख भागने लगा, तो उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह बताया। पुलिस ने सिमरनजीत से हुक्का बार का परमिट का लाइसेंस के बारे में पूछा, तो युवक कुछ नहीं पेश कर सका। Haryana News
जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान एक हुक्का चालू हालत में मिला और काउंटर में एक पैकेट फ्लेवर का मिला। एक पैकेट में दो कोयले की दो टुकड़ियां और हुक्का पुलिस ने बरामद कर लिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेन्ट में बिना परमिट व लाइसेंस के हुक्का परोस कर हवा में प्रदूषण वायरस फैलाने पर युवक के खिलाफ 271, 272 BNS 4, 5 विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।





