Haryana: हरियाणा में 13 IAS अधिकारी होंगे रिटायर, देखें सभी के अफसरों के नाम

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 12:30 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में 13 IAS अधिकारी होंगे रिटायर, देखें सभी के अफसरों के नाम

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अगले साल 2026 में राज्य के 13 वरिष्ठ IAS अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, जिससे ब्यूरोक्रेसी पर काम का दबाव और बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, इस सभी में एक साल का सेवा विस्तार पा चुके मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ-साथ कई सीनियर अधिकारी भी रिटायरमेंट की सूची में शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में वरिष्ठ IAS सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के राजा शेखर वुंडरू और अरुण कुमार गुप्ता, केंद्र सरकार में सचिव अभिलक्ष लिखी तथा प्रधान सचिव स्तर के डी. सुरेश शामिल हैं। अरुण कुमार गुप्ता वर्तमान में CM के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा 2005 बैच के IAS रमेश चंद्र बिधान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। Haryana News

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जानकारी के मुताबिक, राज्य में इस समय IAS कैडर के 225 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 183 अधिकारी ही कार्यरत हैं। यानी पहले से ही 42 पद खाली हैं। वहीं 12 IAS अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। हाल ही में हरियाणा को 6 नए IAS मिले हैं, लेकिन 13 अधिकारियों के रिटायर होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हालात ऐसे हैं कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ तीन से चार विभागों का प्रभार संभालना पड़ रहा है। इस बोझ को कम करने के लिए सरकार ने IPS, IFS, IRS और अन्य सेवाओं के अधिकारियों को IAS के पदों पर तैनात किया हुआ है। Haryana News

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, सरकार के पास विकल्प है कि वह योग्य HCS अधिकारियों को पदोन्नत कर IAS के खाली पद भर सकती है, लेकिन फिलहाल पदोन्नति कोटे के कई पद भी रिक्त पड़े हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment