Haryana: हरियाणा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी ये सख्त कार्रवाई, ADC ने दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी ये सख्त कार्रवाई, ADC ने दिए निर्देश

Haryana: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम ADC सोनू भट्ट ने लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन Policy को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहर के विभिन्न सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में ADC ने धुंध अथवा कोहरा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण करने वाली सभी ऐजेंसियों को धुंध व कोहरे के दौरान सड़क परिवहन को सुरक्षित करने वाले सभी आवश्यक उपाय पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर स्पीड ब्रेकर सही ढंग से बनाने और उनकी सही तरीके से मार्किंग करवाने से लेकर सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए।

इसके साथ उन्होंने सड़कों पर लगे सीमेंटिड जर्सी बैरियर पर भी रिफलेक्टिव टेप लगवाने के निर्देश दिए हैं ताकि कोहरे में ये बैरियर वाहन चालको को आसानी से नजर आ सकें। ADC ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की छंटाई करवाई जाए ताकि यातायात सुगम हो। वाहन चालक नियमों की पालना करें यह भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि यदि किसी भी स्थान पर स्ट्रीट लाइट खराब है या सड़क से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आम नागरिक 1033 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लाइट खराब होने, अंधेरे वाले स्थान, सड़क की खराब स्थिति या अन्य सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की सूचना दी जा सकती है, ताकि संबंधित विभाग समय पर कार्रवाई कर सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

वज़ीराबाद चौक पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सड़क के बीच स्थित पेड़ को हटाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा आवश्यक अनुमति प्रदान कर दी गई है और शीघ्र ही इसकी कटाई की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके साथ ही, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से पैदल मार्गों के समीप स्थित पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
गोल्फ कोर्स रोड और अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहन की अधिक गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड कैल्मिंग उपाय लागू किए जा रहे हैं। इफको चौक के फ्लाईओवर के नीचे महिलाओं और आम लोगों के लिए सार्वजनिक टॉयलेट की सुविधा प्रदान करने के लिए सुलभ और एमसीजी को कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

एट्रियम प्लेस क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मौजूदा दो लेन की सड़क को अपर्याप्त पाया गया है। योजना के तहत उद्योग विहार सर्विस रोड को श्याम चौक से शंकर चौक तक दो लेन से बढ़ाकर तीन लेन करने तथा प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के स्थान को ध्यान में रखने की सिफारिश की गई है। साथ ही पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ग्रेड सेपरेटर फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इस संबंध में एचएसआईआईडीसी, NHAI, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और डीएलएफ की संयुक्त साइट विजिट भी की गई, जिसके बाद फुटपाथ सहित सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी प्रदान की गई है।

ओवरलोडिंग वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। नवंबर 2025 में RTA और NHAI के संयुक्त प्रयासों से कुल 233 वाहनों पर चालान किया गया, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार और सार्वजनिक सड़कें सुरक्षित बनीं। चालानों की राशि 1.62 करोड़ रुपए रही। दिसंबर में भी कार्रवाई जारी रही और 144 वाहनों पर 1 करोड़ 3 लाख रुपए के चालान किए गए। सभी SDM को निर्देश दिए गए कि वे ओवरलोडिंग वाले वाहनों के चालान डेटा समय पर जमा करें। अधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि वाहनों को सुपरदारी पर रिहा न किया जाए, ताकि बार-बार नियमों का उल्लंघन रोक सके। इस तरह की नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई से सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में सुधार हो रहा है।

सड़क सुरक्षा बैठक में 29 सितंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक हुए निरीक्षण और चालान डेटा पर विचार किया गया। इस अवधि में कुल 2,63,626 चालान किए गए, जिनमें प्रमुख उल्लंघन जैसे गलत दिशा में वाहन चलाना 18,131, गलत पार्किंग 18,169, बिना हेलमेट वाहन चलाना 55,061, सीट बेल्ट न पहनना 8,650, पीछे सवार बिना हेलमेट 60,239, शराब पीकर वाहन चलाना 3,890, अधिक गति 17,937, लाल बत्ती पार करना 1,191, मोबाइल का उपयोग 644, लेन बदलने के नियम का उल्लंघन 13,871, प्रदूषण प्रमाणपत्र न होना 44,724, नो एंट्री उल्लंघन 2,646, स्कूल बस से संबंधित उल्लंघन 801 और अन्य उल्लंघन 18,455 शामिल हैं।

विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 2,924 चालान ऐसे पाए गए हैं, जिनके खिलाफ चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करने की सिफारिश की गई है। सभी संबंधित जानकारी ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा की गई और संबंधित SDM को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध रूप से इन चालकों के लाइसेंस निलंबित करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का पालन कड़ाई से हो।

4-7-9 चौक के इंटरसेक्शन पर अतिक्रमण के कारण यातायात संचालन प्रभावित हो रहा था। इस स्थिति को सुधारने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआरएससी ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत लेन मार्किंग, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग, कैट आइज़ तथा अन्य सड़क सुरक्षा उपायों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया है, ताकि यातायात सुचारु रहे और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला परिवहन अधिकारी एवं SDM गुरुग्राम परमजीत चहल ने समिति से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट हॉटस्पॉट पर सोलर स्ट्रीट लाइटें और हाई-मास्ट लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

विशेष रूप से पंचगांव चौक, इफको चौक, राजीव चौक, बिलासपुर चौक, बिनोला फ्लाईओवर, मानेसर बस स्टैंड, खेड़की दौला टोल प्लाज़ा, शंकर चौक, वाटिका चौक, नर्सिंगपुर कट, एम्बिएंस मॉल, सुभाष चौक, सरहौल टोल, घामड़ौज टोल प्लाजा, कापड़ीवास, एटलस चौक, एनएसजी कैंपस मानेसर और आईएमटी मानेसर चौक जैसे ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए लाइट्स लगाई गई हैं। इसके अलावा हाई रिस्क स्थानों जैसे रामपुरा चौक, 32 माइलस्टोन एंट्री, झाड़सा अंडरपास, केएमपी टोल पंचगांव, सिग्नेचर चौक, हीरो होंडा चौक, फर्रुखनगर चौक, सेक्टर 42/43 मेट्रो स्टेशन, जेनपैक्ट चौक, सिद्धेश्वर चौक, खुशबू चौक, बख्तावर चौक और सेक्टर 4-7 चौक पर भी हाई-मास्ट लाइट्स और स्ट्रीट लाइट्स स्थापित की गई हैं।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति और स्कूलों तक सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि कई स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। ऑडिट के दौरान CCTV और GPS की अनुपस्थिति, आपातकालीन दरवाजों की खराब स्थिति, प्रथम उपचार किट में एक्सपायरी दवाइयां, दस्तावेजों का अधूरा रख-रखाव, आपातकालीन नंबरों व स्कूल नाम का प्रदर्शन न होना तथा ड्राइवर-कंडक्टर का पुलिस सत्यापन न होना जैसी गंभीर कमियां पाई गईं।

इन खामियों पर कार्रवाई करते हुए RTA द्वारा 96 चालान किए गए। बैठक में सभी SDM को निर्देश दिए कि स्कूल बसों का नियमित और सख्त ऑडिट किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर बच्चों की सुरक्षा से समझौता न हो। इसके साथ ही स्कूलों के आसपास सुरक्षित स्कूल ज़ोन विकसित करने, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग, लेन मार्किंग, रोड फर्नीचर, फेंसिंग और बोलार्ड लगाने के निर्देश दिए गए। भारतीय सड़क कांग्रेस की गाइडलाइंस के अनुसार बादशाहपुर, बुढ़ेड़ा, कादीपुर, बसई, भोंडसी, सुखराली, भीमनगर और सेक्टर-46 सहित कई सरकारी व निजी स्कूलों के आसपास सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था को चरणबद्ध रूप से लागू किया जा रहा है, जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ओवरलोडिंग वाले वाहनों के खिलाफ सख्त निगरानी और चालान जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। गुरुग्राम में भारी वाहनों से पीछे से टकराने (‘हिट फ्रॉम बैक’) वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और संबंधित एजेंसियों की सख्त निगरानी और सक्रिय कदमों की योजना तैयार की गई है। NHAI और RTA के सहयोग से 32nd एवेन्यू एंट्री, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, आईएमटी मानेसर और बिलासपुर चौक, विशेष ट्रैफिक निगरानी और सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं। इसके तहत ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं और भारी वाहनों की गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त चालान नीतियां अपनाई जा रही हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

स्ट्रे कैटल नियंत्रण के लिए एमसीजी लगातार अभियान चला रहा है, पुलिस बल की मदद से गायों, बैलों और बछड़ों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है, और इन पर रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध ऑन-स्ट्रीट पार्किंग को नियंत्रित करने और स्मार्ट पार्किंग समाधान लागू करने के लिए जीएमडीए और एमसीजी द्वारा मल्टी-लेवल पार्किंग के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सड़क निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और आम जनता की सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बादशाहपुर के SDM संजीव सिंगला, गुरुग्राम के SDM परमजीत चहल, RTA विभाग से मोटर व्हीकल अधिकारी हरेंद्र वीर, एसीपी ईस्ट ट्रैफिक संजय कुमार, एसीपी सत्यपाल यादव सहित NHAI, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जीएमडीए सहित राहगीरी फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment