Haryana: हरियाणा में एंटी नारकोटिक सेल के पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप, ₹1 लाख की रिश्वत राशि भी बरामद

By Sahab Ram
On: December 24, 2025 6:53 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में एंटी नारकोटिक सेल के पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप, ₹1 लाख की रिश्वत राशि भी बरामद

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), करनाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल, समालखा (जिला पानीपत) में तैनात एक एएसआई एवं दो हेड कॉन्स्टेबल के विरुद्ध रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों का खुलासा किया है।

रिश्वत मांगने का आरोप

प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपित पुलिसकर्मियों ने एक मादक पदार्थ से संबंधित मामले में कुछ व्यक्तियों के नाम हटाने के एवज में भारी रिश्वत की मांग की। आरोप है कि अलग-अलग व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए कुल बारह लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसमें से एक लाख रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिए गए थे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की गई, जिसके दौरान एंटी नारकोटिक सेल, समालखा परिसर से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। यह कार्रवाई पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए गवाहों की उपस्थिति में संपन्न की गई।

मिलीभगत और दबाव की पुष्टि

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पुलिसकर्मियों ने आपसी मिलीभगत से रिश्वत की राशि प्राप्त की थी तथा शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। कार्रवाई के पश्चात आरोपित पुलिसकर्मी फरार बताए जा रहे हैं।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment