New Rule: PAN Card से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। PAN Card का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। बैंकिंग,निवेश, ITR या लोन लेने के लिए PAN Card सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है। PAN Card एक मामूली दस्तावेज नहीं बल्कि आज के समय में फाइनेंशियल पहचान बन चुका है। सरकार के द्वारा PAN Card को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आप में से अधिकतर लोगों का पास PAN Card जरूर होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी एक गलती की वजह से 30 दिन के बाद आपका PAN Card बेकार हो सकता है।आपको बता दे की Aadhar Card से PAN Card से लिंक करने को लेकर सरकार ने 31 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि रखी है। यानी की 30 दिन ही बचे हुए हैं। PAN Card New Rule
मिली जानकारी के अनुसार, अगर इस तारीख तक आपने अपने PAN Card को Aadhar Card से लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN Card निष्क्रिय हो जाएगा। सरकार ने एक अधिसूचना जारी करके कहा है कि आपको अपने Aadhar Card से PAN Card को लिंक करना होगा। PAN Card New Rule
जानकारी के मुताबिक, जिन व्यक्तियों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले Aadhar Enrollment ID के Aadhar पर पेंट जारी हुआ है उन्हें अनिवार्य रूप से 31 जनवरी 2025 तक Aadhar नंबर उपलब्ध कराना होगा। PAN Card New Rule
मिली जानकारी के अनुसार, 80 साल से अधिक उम्र के,NRI, जम्मू कश्मीर असम और मेघालय के निवासी और विदेशी नागरिकों को Aadhar Card से PAN को लिंक करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपका PAN Card बंद हो जाता है तो आप ITR फाइल नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही साथ आप म्युचुअल फंड से जुड़े लेनदेन नहीं कर पाएंगे। आप चाहे तो ऑनलाइन भी Aadhar Card से अपने PAN को लिंक कर सकते हैं।









