Haryana: हरियाणा में इन विश्वविद्यालयों पर होगा बड़ा एक्शन, सरकार ला रही नया कानून

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 12:52 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इन विश्वविद्यालयों पर होगा बड़ा एक्शन, सरकार ला रही नया कानून

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार राज्य के निजी विश्वविद्यालयों की मनमानी पर कड़ी रोक लगाने जा रही है। इसके लिए हरियाणा निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस विधेयक के लागू होने के बाद कोई भी निजी विश्वविद्यालय बिना अनुमति नए पाठ्यक्रम शुरू नहीं कर सकेगा, निर्धारित क्षमता से अधिक छात्रों को प्रवेश नहीं दे पाएगा और पाठ्यक्रमों के नाम बदलकर छात्रों या उनके अभिभावकों को गुमराह नहीं कर सकेगा। Haryana News

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार, संशोधन में यह प्रावधान भी है कि विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार किसी भी निजी विश्वविद्यालय में प्रशासक नियुक्त कर सकती है। नियुक्त प्रशासक विश्वविद्यालय की आर्थिक और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेगा और जरूरत पड़ने पर मान्यता रद्द करने के लिए सरकार को सिफारिश कर सकेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा नए कानून में एक करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाने और प्रबंधन भंग करने का अधिकार भी रखा गया है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन इस विधेयक को पेश करेंगे। विधेयक में 26 निजी विश्वविद्यालयों की सूची भी शामिल की गई है, जिन पर प्रशासक नियुक्त किया जा सकेगा। इनमें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी भी शामिल है, जहां देशविरोधी गतिविधियों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य है कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दी गई मान्यता का दुरुपयोग न हो। नए कानून के लागू होने के बाद प्रशासक के माध्यम से विश्वविद्यालयों की मनमानी पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। Haryana News

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

जानकारी के मुताबिक, संभावना है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जल्द ही प्रशासक नियुक्त कर उसकी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मान्यता रद्द की जा सकेगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment