क्या आपका भी खो गया Aadhaar Card या भूल गए नंबर? मिनटों में ऐसे करें Download

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 12:35 PM
Follow Us:
क्या आपका भी खो गया Aadhaar Card या भूल गए नंबर? मिनटों में ऐसे करें Download

Aadhaar Card: आम जनता के लिए ये बहुत ही जरूरी खबर रहने वाली है। अगर आपका भी Aadhaar Card खो गया है या उसके नंबर भी याद नहीं है तो आज हम इसको कैसा Download करें इसकी पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले है। जानकारी के मुताबिक, Aadhaar Card आज हर भारतीय की जरूरत बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक हर जगह Aadhaar की आवश्यकता पड़ती है।

मिली जानकारी के अनुसार, अगर Aadhaar Card खो जाए या 12 अंकों का नंबर भूल जाएं तो परेशानी हो जाती है। अच्छी खबर यह है कि UIDAIने खोए या भूले हुए Aadhaar नंबर (UID) या एनरोलमेंट आईडी (EID) को रिट्रीव करने की आसान सुविधा उपलब्ध कराई है। जानकारी के मुताबिक, यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है, और ज्यादातर मामलों में मिनटों में पूरी हो जाती है। How to get lost aadhaar card

खोने पर क्या करें?

जानकारी के मुताबिक, अगर आपका Aadhaar Card फिजिकल रूप से खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आप ई-Aadhaar Download कर प्रिंट ले सकते हैं। अगर नंबर याद है तो UIDAI की वेबसाइट से Download करें। नंबर भूल गए हैं तो पहले उसे रिट्रीव करें। मिली जानकारी के अनुसार, UIDAI की सुविधाओं से बिना नया Aadhaar बनवाए पुराना नंबर ही वापस पाया जा सकता है। How to get lost aadhaar card

नंबर रिट्रीव करें

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मिली जानकारी के अनुसार, अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल Aadhaar से लिंक है, तो यह सबसे आसान और मुफ्त तरीका है: How to get lost aadhaar card

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
‘Retrieve Lost or Forgotten EID/UID’ ऑप्शन चुनें।
UID या EID में से जो रिट्रीव करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें।
अपना पूरा नाम (Aadhaar में दर्ज अनुसार), रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और कैप्चा कोड भरें।
‘Send OTP’ पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर OTP आएगा।
OTP एंटर कर वेरिफाई करें।
सफल होने पर आपका Aadhaar नंबर या EID SMS के जरिए मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।
यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त है और कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है।

ऑफलाइन रिट्रीव करें

अगर मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक नहीं है, तो ऑफलाइन विकल्प उपलब्ध हैं: How to get lost aadhaar card

एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

नजदीकी अधिकृत Aadhaar सेंटर या अपडेट सेंटर खोजें।
अपना नाम, लिंग, जिला, पिन कोड आदि डेमोग्राफिक डिटेल्स दें।
बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) करवाएं।
डेटा मैच होने पर ऑपरेटर आपको ई-Aadhaar की प्रिंट कॉपी देगा।
शुल्क: 30 रुपये।

हेल्पलाइन पर कॉल करें How to get lost aadhaar card

हेल्पलाइन नंबर 1947 डायल करें।
रिप्रेजेंटेटिव को अपनी डेमोग्राफिक डिटेल्स बताएं।
जानकारी मैच होने पर EID या Aadhaar नंबर प्राप्त करें।
IVRS के जरिए भी EID, जन्मतिथि और पिन कोड कन्फर्म कर नंबर पता करें।
यह सर्विस पूरी तरह मुफ्त है।

सलाह

जानकारी के मुताबिक, UIDAI हमेशा सलाह देता है कि Aadhaar नंबर को सुरक्षित रखें और सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें। ई-Aadhaar Download करने के बाद उसे प्रिंट कर इस्तेमाल करें, यह वैध दस्तावेज माना जाता है। How to get lost aadhaar card

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार, अगर मोबाइल नंबर बदल गया है तो पहले उसे अपडेट करवाएं। ये सुविधाएं नागरिकों को बिना किसी परेशानी के Aadhaar सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment