कर्मचारियों के लिए जारी हुई ये सख्त चेतावनी! अब सीधे होंगे सस्पेंड

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 10:18 AM
Follow Us:
कर्मचारियों के लिए जारी हुई ये सख्त चेतावनी! अब सीधे होंगे सस्पेंड

Chandigarh News : चंडीगढ़ नगर निगम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। निगम ने शहर में खुलेआम कूड़ा जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अपने ही एक आउटसोर्स सफाई कर्मचारी का चालान कर और उसे सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम द्वारा सेक्टर-44 में तैनात सफाई कर्मचारी रविंदर कुमार को खुले में कूड़ा जलाने के आरोप में 6,701 रुपये का जुर्माना किया गया है। यह कर्मचारी लायंस सर्विसेज एजेंसी के जरिए रखा गया था और उसे म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। Chandigarh News

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार (IAS) ने इस मामले का गंभीर नोटिस लिया है। यह पहला मौका है जब कमिश्नर के निर्देशों पर किसी आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। कमिश्नर ने साफ किया कि कचरा जलाना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इससे एयर पॉल्यूशन होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। निगम के निर्देश पर तुरंत एक्शन लेते हुए लायंस सर्विसेज ने संबंधित कर्मचारी को तुरंत ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया है। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे आम नागरिक हो या कोई परमानेंट कर्मचारी या एजेंसी का कर्मचारी, अगर कोई भी कचरा जलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Chandigarh News

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने सभी शहरवासियों और सफाई कर्मचारियों से नियमों का पालन करने और चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment