हरियाणा के खेल मंत्री का बड़ा एक्शन, कोच को किया सस्पेंड

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 7:11 AM
Follow Us:
हरियाणा के खेल मंत्री का बड़ा एक्शन, कोच को किया सस्पेंड

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने झज्जर जिला के गांव खरहर के ग्रामीणों द्वारा प्रशिक्षक अजय राठी के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही तथा बच्चों को नियमित प्रशिक्षण न देने संबंधी शिकायत पर  सख्त कार्यवाही करते हुए  कोच को  निलंबित करने के आदेश जारी किए थे, इन निर्देशों की पालना करते हुए खेल विभाग ने सोमवार कोच को निलंबित कर दिया है और जांच अवधि तक हेड ऑफिस पंचकूला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पिछले ही महीने गांव खरहर जिला झज्जर में कार्यरत एथलेटिक कोच के ट्रांसफर हो जाने पर नए कोच अजय राठी को विभाग द्वारा स्थानांतरित किया गया था। जिसके पश्चात नए कोच अजय राठी के खिलाफ लगातार मैदान पर अनुपस्थिति की शिकायत गाँव के सरपंच और अन्य सदस्यों द्वारा डीएसओ झज्जर को भी दी गई परंतु कोई उचित कार्यवाही न होने के कारण ग्रामवासियों ने खेल मंत्री को कोच के अनुचित व्यवहार से खिलाड़ियों के होने वाले नुकसान से अवगत करवाया था।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री ने जिला खेल अधिकारी और निजी खेल सलाहकार को औचक निरीक्षण के लिए भेजा जिसमे कोच सुबह के ट्रेनिंग से नदारद पाया गया। इस दौरान मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने भी अधिकारियों को अवगत कराया कि संबंधित कोच मैदान पर सिर्फ शाम की ट्रेनिंग पर हफ्ते में एक दो दिन मौजूद रहते है और अधिकांश खिलाड़ियों स्वयं ही मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं।

इस संबंध में जब फ़ोन के माध्यम से कोच से अनुपस्थिति का कारण पूछा गया तो कोच अजय द्वारा फोन पर भी उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।

निरीक्षण रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि प्रशिक्षक द्वारा विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण प्रशिक्षण गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों के हस्ताक्षरित पत्र और पूर्व शिकायतों और औचक निरीक्षण के आधार पर  खेल मंत्री  ने उच्च अधिकारियों को प्रशिक्षक  अजय राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए थे और अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है।

 किसी भी प्रशिक्षक द्वारा ड्यूटी में लापरवाही या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्रमांक 2025

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment