Haryana: इन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, अब होंगे Suspend

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 9:51 PM
Follow Us:
Haryana: इन कर्मचारियों यर होगी कार्रवाई, अब होंगे Suspend

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ ही है। चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में खुलेआम कूड़ा जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अपने ही एक आउटसोर्स सफाई कर्मचारी का चालान काटा है और उसे सस्पेंड कर दिया है। न

गर निगम द्वारा सेक्टर-44 में तैनात सफाई कर्मचारी रविंदर कुमार को खुले में कूड़ा जलाने के आरोप में 6,701 रुपये का जुर्माना किया गया है। यह कर्मचारी लायंस सर्विसेज एजेंसी के जरिए रखा गया था और उसे म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। Haryana News

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार (आई.ए.एस.) ने इस मामले का गंभीर नोटिस लिया है। यह पहला मौका है जब कमिश्नर के निर्देशों पर किसी आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है।

कमिश्नर ने साफ किया कि कचरा जलाना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इससे एयर पॉल्यूशन होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। निगम के निर्देश पर तुरंत एक्शन लेते हुए लायंस सर्विसेज ने संबंधित कर्मचारी को तुरंत ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया है। Haryana News

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे आम नागरिक हो या कोई परमानेंट कर्मचारी या एजेंसी का कर्मचारी, अगर कोई भी कचरा जलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

प्रशासन ने सभी शहरवासियों और सफाई कर्मचारियों से नियमों का पालन करने और चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment