Haryana: हरियाणा में 67 गांवों के किसान होंगे मालामाल, इस रूट पर नई रेल लाइन को मिली मंजूरी

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 2:51 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में 67 गांवों के किसान होंगे मालामाल, इस रूट पर रेल कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में नए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के प्रोजेक्ट से शहरों के साथ-साथ अब गांवों को भी फायदा मिलने वाला है। हरियाणा में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में लगभग 121 KM लंबी एक नई रेलवे लाइन का निर्माण शामिल है, जो पलवल को सोनीपत से जोड़ेगी। सोहना-रेवाड़ी रोड इंटरचेंज के पास, फर्रुखनगर टोल प्लाजा के पास हाल ही में जमीनी निर्माण कार्य शुरू हुआ है। Haryana Railway News

कनेक्टिविटी में सुधार

मिली जानकारी के अनुसार, इस रेल कॉरिडोर का उद्देश्य दिल्ली के चारों ओर एक वैकल्पिक रेलवे मार्ग विकसित करना है, जिससे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों पर दबाव कम होगा। पूरा होने पर, यह प्रोजेक्ट पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जैसे जिलों को सीधे फायदा पहुंचाएगा, और औद्योगिक क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में काफी सुधार करेगा।

निर्माण कार्य तेजी से शुरु

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की योजना पिछले कुछ सालों में हरियाणा सरकार और रेल मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से व्यवस्थित तरीके से बनाई और लागू की गई है। निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में हुई थी। शुरुआती चरण में जमीन अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। अब, प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। Haryana Railway News

बेहतर विकल्प

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के तहत, मानेसर में मारुति-सुजुकी प्लांट को दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेक्शन से जोड़ने का काम भी चल रहा है। इससे उद्योगों को माल परिवहन के लिए बेहतर और तेज विकल्प मिलेंगे, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी।

67 गांवों होंगे मालामाल

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजाना में भूमि अधिग्रहण इस चरण में, 67 गांवों से लगभग 665।92 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई। प्रभावित किसानों को नियमों के अनुसार मुआवजा दिया गया। इन 67 गांवों के किसान हुए मालामाल। Haryana Railway News

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

17 नए स्टेशन

मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि के दौरान, रेलवे ट्रैक बिछाने, पुलों, सुरंगों और नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जबकि रेल लाइन का विद्युतीकरण पूरा किया जाएगा और ट्रेनों का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद पूरी तरह से संचालन शुरू हो जाएगा।

खास फायदे

जानकारी के मुताबिक, पलवल इस ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का एक अहम केंद्र बनेगा। यहां न्यू पलवल नाम का एक नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जो शहर के विस्तार और विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इससे पलवल के यात्रियों को दिल्ली और दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए एक तेज और वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। Haryana Railway News

मिलेगा रोजगार

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉरिडोर के बनने से इलाके में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए मौके बनेंगे। इससे दिल्ली और NCR में मौजूदा रेलवे नेटवर्क पर दबाव भी कम होगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि जल्द ही कई सेक्शन में यह चालू हो जाएगा, जिससे हरियाणा में कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा।

17 नए रेलवे स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 121 किलोमीटर है, जो KMP एक्सप्रेसवे के समानांतर चलता है। इस रूट पर कुल 17 स्टेशन बनेंगे, जिनमें 14 नए और 3 मौजूदा स्टेशन शामिल हैं। इनमें न्यू पलवल, सोहना, मानेसर और खरखौदा शामिल हैं। जिसमें ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी और इसमें माल ढोने की क्षमता भी ज्यादा होगी। Haryana Railway News

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट को 2026 तक पूरा करना है। इसके पूरा होने से हरियाणा के औद्योगिक और परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment