Aaj ka Mausam 22 December 2025: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर कोहरे का कोहराम, देखें आज का मौसम

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 7:13 AM
Follow Us:
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 19 दिसंबर,2025 : मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 20 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर रात्रि से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित। संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित। ##########$$$#### डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Aaj ka Mausam 22 December 2025: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर बरकरार रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 48 घंटों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मैदानी राज्यों में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जिसके कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरे के साथ ठंड में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं राजस्थान में 24 दिसंबर से तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

झारखंड और बिहार के कई जिलों में ठंड, कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर–लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश/बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना है। इस दौरान 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे दृश्यता घटने की आशंका है ।

मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में अलग-अलग तिथियों तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है ।

उत्तर और मध्य भारत में सर्दी अब बढ़ गई है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों के सतह उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिलेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

अगले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश और बर्फ गिर सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आ सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और दृश्यता बहुत कम हो सकती है, जिससे सफर और रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे। हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर को गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 21 से 24 दिसंबर के बीच आंशिक बादल, सुबह कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। बर्फीली हवाएं कल से पहुंचेंगी दिल्ली पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के साथ मंगलवार व बुधवार को बर्फीली हवाए राजधानी पहुंचने लगेगी। हवाओं की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इसकी वजह से कोहरा हल्का हो जाएगा। ऐसे में धूप भी खिलेगी। बर्फीली हवाओं की वजह से हवाएं ठंडी रहेगी। अधिकतम तापमान 18 से 23 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री तक रह सकता है। 25 दिसबर से एक बार फिर कोहरा बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक रह सकता है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment