हरियाणा के सिरसा में धुंध का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

By Sahab Ram
On: December 21, 2025 8:59 PM
Follow Us:
हरियाणा के सिरसा में धुंध का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हरियाणा के सिरसा जिला के चोपटा क्षेत्र के गांव जमाल में धुंध के चलते चौक से बाइक टकरा गई। देर रात हुए भयंकर सड़क हादसे में गांव ढुकड़ा के दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। युवक मजदूरी का काम करते थे। नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए और घायल युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


जानकारी के अनुसार गांव ढुकड़ा निवासी करीब 23 वर्षीय बिल्लू पुत्र राजपाल, 22 वर्षीय सुनील पुत्र भंवर सिंह और अजय पुत्र मंगलाराम तीनों मजदूरी का काम करते थे। शनिवार देर करीब 12 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर ढुकड़ा से जमाल की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक गांव जमाल स्थित भगत सिंह चौक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान तीनों युवक सड़क पर गिर गए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर बिल्लू और सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और अजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जमाल पुलिस चौकी में कार्यरत एसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और ईतैफाकिया की मौत की कार्रवाई की है।


गांव ढुकड़ा में गमगीन माहौल में मृत्यु का अंतिम संस्कार किया गया। गांव दो चिताएं एक साथ जलने से गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मृतक बिल्लू शादीशुदा है। मृतक सुनील भी शादीशुदा है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment