Haryana : हरियाणा के एक्सटेंशन व गेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

By Sahab Ram
On: December 21, 2025 7:04 PM
Follow Us:
In Haryana, the jobs of extension and guest teachers will also be made permanent.

Haryana : हरियाणा के एक्सटेंशन व गेस्ट टीचरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार के अनुसार वे एक्सटेंशन व गेस्ट टीचर जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक पांच साल की सेवा पूरी कर चुके हैं, उन्हें 58 साल की उम्र तक अब नहीं हटाया जा सकेगा। इन प्राध्यापकों को पक्के प्राध्यापकों की तर्ज पर महंगाई भत्ता मिलेगा।

इस दिन बिल होगा पेश

Haryana: हरियाणा में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया लाइव में लगाए परिवार पर आरोप

बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन स्तर के आखिरी दिन सोमवार को यह बिल पेश होगा। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक पक्की करने के बाद अब राज्य सरकार ने एक्सटेंशन व गेस्ट लेक्चरर और तकनीकी कॉलेजों में तैनात अतिथि संकाय की नौकरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित कर दी है।

वहीं, वे एक्सटेंशन व अतिथि अध्यापक जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक पांच साल की सेवा पूरी कर चुके हैं उन्हें 58 साल की उम्र तक अब नहीं हटाया जा सकेगा। हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता भी बढ़ेगा। इसके अलावा इन्हें चिरायु योजना, मृत्यु सह सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, मातृत्व लाभ और एक्सग्रेसिया का भी लाभ मिलेगा।

Success Story: हरियाणा में किसान के बेटे ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की 717वीं रैंक

उन प्राध्यापकों को लाभ नहीं मिलेगा जिनकी उम्र 58 साल हो गई है और जिन्हें हटा दिया गया हो या त्याग पत्र दे दिया हो। राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में करीब दो हजार एक्सटेंशन लेक्चरर और 46 गेस्ट लेक्चरर तैनात हैं। वहीं, सरकार विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 से ज्यादा अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की भी 58 साल की आयु तक नौकरी पक्की कर सकती है।

Haryana: क्या है हरियाणा आयुष्मान चिरायु योजना? 5 लाख तक का होगा फ्री इलाज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment