नए साल में नए साथियों को जोड़ेगी जेजेपी – दुष्यंत चौटाला

By Sahab Ram
On: December 18, 2025 6:14 PM
Follow Us:

प्रदेश के लाखों लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही बीजेपी सरकार – दुष्यंत चौटाला

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

चंडीगढ़, 18 दिसंबर। जुलाना रैली की सफलता के बाद जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फील्ड में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ा दिया है। नए साल 2026 के शुरुआत में जेजेपी द्वारा संगठन नवनिर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद कार्यकर्ता प्रदेशभर में जेजेपी के साथ नए साथियों को जोड़ने पर जोर देंगे। हरियाणा में धन्यवादी दौरा शुरू करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश के हालात बेहद खराब हो गए है और जनता परेशान है। वीरवार को दुष्यंत चौटाला और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर जिले का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलाना रैली के लिए आभार व्यक्त किया।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने जिला स्तरीय बैठकों की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि जेजेपी 26 जनवरी तक संगठन नवनिर्माण का काम पूरा करके नए साथियों को जोड़ेगी और प्रदेशभर में हर घर तक पार्टी का झंडा पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ता फील्ड में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा, क्योंकि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने वाली बीजेपी सरकार में आज लाखों जरूरतमंद लोगों को अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है, प्रदेश में जहां हजारों बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन काटी जा रही है तो वहीं लाखों परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में न तो किसानों को समय पर मुआवजा राशि मिली और न ही समय पर फसलों का भुगतान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पार्टी कार्यकाओं को संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जेजेपी ने अपने 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर जुलाना में बड़ा आयोजन किया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के तौर पर कांग्रेस पार्टी भाजपा की नाकामियों को उजागर करने में विफल है, केवल जेजेपी ही जन भावनाओं को समझकर उनसे जुड़े हर मुद्दों को निरंतर उठा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्यंत चौटाला और बृज शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment