पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

By Sahab Ram
On: January 18, 2025 1:31 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में अब बिजली जाने पर भी  छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। यहां की छात्राएं अब हर समय रोशनी में न केवल डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई कर सकेंगी बल्कि कंप्यूटर लैब में किसी भी समय कंप्यूटर चला सकेंगी। यह संभव हुआ है बावल में चल रही कंपनी ग्रीनहेक के प्रयासों से।

कंपनी की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत सीसीएसई व प्रयोग फाउंडेशन पंचकूला ने स्कूल में न केवल पांच किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया है बल्कि छात्राओं को साफ व शुद्ध पानी की सुविधा के लिए यहां एक वाटर कूलर तथा वाटर प्यूरीफायर लगवाया है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

यह सुविधा छात्राओं को समर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रीनहेक वरिष्ठ अधिकारी मिथलेश कुमार व सुनील अरोड़ा ने ग्रीनहेक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के अलावा राजीव नगर रेवाड़ी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने से यह पूरा यूपीएचसी अब सोलर में कन्वर्ट हो गया है। इसके अलावा राजीव नगर में मरीजों व कर्मचारियों की सुविधा के लिए शुद्ध हवा की व्यवस्था के लिए एयर डक्ट सिस्टम भी लगाया गया है।

  • पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नही छात्राओं की पढ़ाई
  • राजीव नगर की यूपीएचसी शत प्रतिशत सोलर पर हुई कन्वर्ट
  • ग्रीनहेक, प्रयोग फाउंडेशन व सीसीएसई ने सीएसआर से बदली नुहार


सीसीएसई की प्रतिनिधि अकृति कपूर ने छात्राओं को बिजली सुविधा मिलने पर कंप्यूटर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा हासिल करने का प्रण दिलाया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारी किशोर न्याय बोर्ड महेंद्रगढ़ जिला की सदस्या उपासना गुप्ता ने छात्राओं को नैतिक शिक्षा, मानवीय मूल्यों व स्वच्छता पर विशेष व्याख्यान दिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इस अवसर पर बोलते हुए प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूर्य घर अथवा मुफ्त बिजली योजना को आगे बढ़ाने की दिशा में संस्था का यह एक सार्थक प्रयास है। स्कूल प्रिंसिपल धर्मबीर यादव ने कहा कि छात्राओं को मिली इस सुविधा से स्कूल का हजारों रुपये के बिजली बिल की बचत हुई है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

कार्यक्रम के दौरान प्रयोग फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहरा, रेवाड़ी जिला संयोजक जेम्स शुक्ला, महेंद्रगढ़ जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूपीएचसी राजीव नगर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक ने पूरी इमारत को सोलर में कन्वर्ट करने पर आभार व्यक्त किया।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now