रेवाड़ी में आग का तांडव, पेंट कंपनी के वेयरहाउस में आग ने मचाई तबाही

By Sahab Ram
On: November 12, 2023 9:56 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में आग का तांडव, वेयरहाउस में आग ने मचाई तबाही

रेवाड़ी में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला । जहां एक पेंट कंपनी के वेयरहाउस में आग ने तबाही मचाई । आग कितनी भयंकर थी उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रात करीबन 12 बजे वेयरहाउस में आग लगी थी और सुबह तक आग लगी हुई थी। आग पर काबू पाने के लिए रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों की दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया।

 

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

पेंट कंपनी के वेयर हाउस में लगी आग

दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रोलियावास गाँव के पास एक पेंट कंपनी ने वेयरहाउस बनाया हुआ है। जिस वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। कुछ पल में ही आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों और धुआँ के गुबारों को देखकर हर कोई तंग रह गया। आग लगने से कितना नुकसान हुआ और आग लगने के क्या कारण रहें इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन इतना जरूर है कि आग के कारण वेयरहाउस फिलकुल तबाह हो गया है।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

आसपास के जिलों से बुलाई गई दमकल की गाडियाँ 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रात 12 बजे उन्हे सूचना मिली थी। सूचना के बाद तुरंत वो मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। आग भीषण थी इसलिए रेवाड़ी सहित आस-पास के जिलों से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। सुबह 9 बजे तक भी आग लगी हुई थी।

 

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

फायर ओफिसर ने कहा कि पेंट के बड़े ड्रम होने के कारण और टीनशेड के नीचे आग लगे होने के कारण अभी पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया गया है। बुल्डोजर की मदद से मलबे को हटाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जायेगा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें