New examination center: नए परीक्षा केन्द्र के लिए सरकारी व निजी विद्यालय 30 सितंबर तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: September 14, 2023 6:37 PM
Follow Us:

New examination center:  डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो विद्यालय सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा मार्च-2024 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते हैं। वह बोर्ड की वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध फार्म को भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित 30 सितंबर, 2023 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें।

New examination center के लिए सरकारी व निजी विद्यालय करें आवेदन

उन्होंने बताया कि स्थाई मान्यता प्राप्त राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में नया परीक्षा केंद्र बनवाने सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

सैकण्डरी के लिए 200 व सीनियर सैकण्डरी के लिए 150 परीक्षार्थी होना अनिवार्य :

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि सैकण्डरी परीक्षा के नए केन्द्र के लिए कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सैकण्डरी के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12000 रुपए एवं निरीक्षण शुल्क 3000 रुपए निर्धारित है। उन्होंने बताया कि नए परीक्षा केन्द्र निर्माण हेतु आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है, वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है।

यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना आवश्यक है। विद्यालय भवन मुख्य सडक़ के पास हो तथा विद्यालय भवन के 16 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी आवश्यक है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा