HBSE deled exam: HBSE ने नूंह हिंसा के चलते 2 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं को किया स्थगित

By Sahab Ram
On: August 1, 2023 5:15 PM
Follow Us:

HBSE deled exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेशभर में 1 व 2 अगस्त, 2023 को संचालित होने वाली सैकेण्डरी (शैक्षिक) की अंग्रेजी व हिन्दी तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है, शेष दिनों की परीक्षाएं यथावत संचालित होगी।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि जिला नूंह में धारा-144 के चलते व कर्फ़्यू लगने के कारण कल जिला नूंह व पलवल के परीक्षा केन्द्रों की 1 व 2 अगस्त, 2023 को संचालित होने वाली सैकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया था।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

उन्होंने बताया कि अब वर्तमान हालात के चलते प्रदेशभर में 1 व 2 अगस्त, 2023 को संचालित होने वाली सैकेण्डरी (शैक्षिक) की अंग्रेजी व हिन्दी तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों दिनों की स्थगित हुई परीक्षाओं की नई तिथि बारे शीघ्र ही अवगत करवा दिया जाएगा। परीक्षा तिथि में किसी भी प्रकार के बदलाव बारे संबंधित परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक व अभिभावक गण समय-समय पर बोर्ड अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा