JNV Naichana: जेएनवी नैचाना में छठी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 अगस्त

By Sahab Ram
On: July 20, 2023 4:08 PM
Follow Us:

JNV Naichana: रेवाड़ी डीसी एवं जवाहर नवोदय विद्यालय समिति नैचाना के चेयरमैन मो. इमरान रजा ने बताया कि कक्षा छठी (सत्र 2024-25) में प्रवेश परीक्षा हेतू आगामी 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि 20 जनवरी 2024 निर्धारित की गई हैं। कक्षा छठी में दाखिले के लिए 10 अगस्त 2023 तक www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक किसी भी कार्य दिवस के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय, नैचाना प्राचार्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

JNV Naichana मे आवेदन करने के लिए पात्रता एवं शर्तें :

जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना (JNV Naichana) के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि  01-05-2012 और 31-07-2014 के बीच (दोनों तिथियां शामिल हैं) होनी चाहिए। जिला रेवाड़ी से संबंधित 5 कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उनके पास सरकार द्वारा अधिसूचित वैध आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्मीदवार अपने निवास के जिले में ही स्थित नवोदय विद्यालय में आवेदन कर सकता है। अनंतिम चयन के बाद दस्तावेजों के सत्यापन के समय माता-पिता का वास्तविक निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

JNV Naichana

उम्मीदवार को उसी जिले में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या प्राइवेट स्कूल से मान्यता प्राप्त कक्षा पांचवी में अध्ययनरत होना चाहिए।  सत्र 2023-24 से पहले कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले या दोबारा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। कक्षा छठी में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार को सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवी का अध्ययन और उत्तीर्ण होना चाहिए। सरकार/ सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त स्कूल प्रत्येक कक्षा में एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र उत्तीर्ण हों। कोई भी उम्मीदवार किसी भी परिस्थिति में चयन परीक्षा के लिए दूसरी बार आवेदन करने का पात्र नहीं है। आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी का आधार नंबर आवश्यक है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

ग्रामीण उम्मीदवारों के लिए :

जिले में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों द्वारा भरी जाएंगी। शेष सीटें खाली हैं जो मानदंड के अनुसार जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर भरी जाएंगी।

ग्रामीण  कोटे के तहत प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा-तीसरी, चौथी और पांचवी में पूरा शैक्षणिक सत्र पूरा किया होना चाहिए। हालांकि, उम्मीदवार को उसी जिले से कक्षा-पांचवी  ग्रामीण क्षेत्र के तहत पूर्ण शैक्षणिक सत्र का अध्ययन करना चाहिए जहां प्रवेश मांगा गया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की योजनाओं के तहत अध्ययन करने वाले उम्मीदवारों को जिला मजिस्ट्रेट/तहसीलदार/खंड विकास अधिकारी द्वारा जारी ग्रामीण स्थिति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना चाहिए, जिसमें यह दर्शाया गया हो कि बच्चा पिछले तीन वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहा है और पढ़ रहा है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

शहरी उम्मीदवारों के लिए :

जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना (JNV Naichana) के प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि एक उम्मीदवार जिसने कक्षा-कक्षा-तीसरी, चौथी और पांचवी में सत्र के एक दिन के लिए भी शहरी क्षेत्र में स्थित स्कूल में अध्ययन किया है तो उसे शहरी उम्मीदवार माना जाएगा। आवेदन से संबंधित और अधिक जानकारी जवाहर नवोदय समिति आधिकारिक वेबसाइट व जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now