Rewari: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (Delhi-Jaipur highway) की रेलिंग चोरी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 13, 2023 9:25 AM
Follow Us:

Delhi-Jaipur highway: जांचकर्ता ने बताया कि जिला अलवर के गांव बांटखानी निवासी धर्मवीर यादव ने शिकायत देकर बताया था कि वह करीब चार साल से हाईवे पैट्रोलिंग NH- 48 (Delhi-Jaipur highway) पर बतौर रुट पैट्रोलिंग इंचार्ज है। दिनांक 11.03.2023 को उसकी ड्युटी लगी हुई है वह सरकारी गाड़ी न. RJ 52-GA-4771 चालक राजेश कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी कोलिला तहसील नीमराना थाना नीमराना जिला अलवर राजस्थान को साथ लेकर धारुहेडा से शाहजहांपुर जा रहे थे। समय करीब 03.00 PM बजे साबन पुल के करीब एक किलोमीटर आगे हरियाणा मेवात होटल के पास पहुंचे तो हमने देखा की दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (Delhi-Jaipur highway) पर साईड मे लगी लोहे की रेलिंग गायब हो चुकी थी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हमने अपने तौर पर पता किया तो पता चला कि लोहे की रेलिंग हरियाणा मेवात होटल मालिक कृष्णकान्त निवासी मनेठी थाना शाहजहापुर जिला अलवर ने चोरी की है और दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (Delhi-Jaipur highway) को क्षति पहुचाई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कृष्ण कान्त और कासिम को गिरफ्तार कर लिया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस ने आरोपियो से चोरी कि गई प्लेट के टुकडे व 1700 रुपए भी बरामद कर लिए। आरोपियो को कल अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now