Rewari: INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का बयान, हरियाणा को भाजपा-जजपा से मुक्त करने के लिए इनेलो गठबंधन को तैयार

By Sahab Ram
On: March 12, 2023 5:35 PM
Follow Us:

INLD : रेवाड़ी पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है यह रिपोर्ट खुद प्रधानमंत्री द्वारा गठित की गई टीम ने दी है। लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है अगर कोई बोलता है तो उस पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। वही विधानसभा में अभय चौटाला द्वारा बोले जाने पर उन्हें सभा से ही निलंबित कर दिया जाता है। प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।

वहीं उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन पदयात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि यह यात्रा 22 मार्च को रेवाड़ी पहुंचेगी और 27 मार्च तक रेवाड़ी जिले के अंदर ही गांव-गांव जाकर लोगों से मिलने का काम करेगी। और आगामी 2024 में सरकार बनने पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

यह यात्रा पूरे प्रदेश में लगभग 4200 किलोमीटर चलेगी। राहुल गांधी की यात्रा पर किए गए सवाल पर कहा राहुल गांधी ने भी यात्रा की और इनेलो (INLD) पार्टी भी यात्रा कर रही है लेकिन उद्देश्य यही है कि भाजपा से मुक्त किया जा सके। हरियाणा प्रदेश को भाजपा-जजपा मुक्त करने के लिए अगर इनेलो पार्टी को किसी के साथ गठबंधन भी करना पड़ा तो उससे भी कोई गुरेज नहीं है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक