Rewari: युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया arrest

By Sahab Ram
On: March 10, 2023 6:58 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर पार्ट-टू की रहने वाली मैना देवी ने बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा संदीप उर्फ भोली बुधवार की सुबह घर से अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए शहर के मोहल्ला उत्तम नगर में गया था। उत्तम नगर के रहने वाले कृष्ण उर्फ बिलोणा व उसके भाई सोनू ने रंजिश को लेकर संदीप के साथ मारपीट (Beating) की।

डंडे से संदीप पर किए ताबड़तोड़ वार

संदीप के साथ मौजूद मामन उर्फ बिजेंद्र, मोहित व हेमंत ने बीच-बचाव किया। मारपीट (Beating) के बाद संदीप वहां से निकल कर मामन उर्फ बिजेंद्र के मकान के बरामदे में जाकर बैठ गया। इसके बाद कृष्ण व सोनू फिर से वहां पहुंच गए और डंडे से संदीप पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

ट्रामा सेंटर के लिए किया रेफर

सिर व गर्दन में गहरी चोट लगने से संदीप वहीं गिर गया और आरोपित धमकी देकर वहां से फरार हो गए। मोहित व हेमंत घायल हुए संदीप उर्फ भोली को उपचार के लिए वहीं पर एक डाक्टर के पास लेकर गए, जहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

आरोपियो को किया अदालत मे पेश

माडल टाउन थाना पुलिस ने मैना देवी की शिकायत पर आरोपी कृष्ण व सोनू के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now