Rewari Update: रेवाड़ी से डहीना जा रही महिला का बस मे गहनों से भरा बैग चोरी

By Sahab Ram
On: March 10, 2023 11:16 AM
Follow Us:

Rewari Update: मिली जानकारी के अनुसार गांव धवाना की रहने वाली रवीना अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को रेवाड़ी से डहीना आ रही थी। उसने रेवाड़ी बस स्टैंड (Rewari Bus Stand) से डहीना आने के लिए बस में सवार हुई थी। बस मे भीड़ ज्यादा होने के कारण रवीना ने गहनों से भरा बैग बस मे आगे वाले गेट से रख दिया और खुद अपनी बेटी के साथ पिछले गेट से बस में बैठ गई।

यात्रियों से की पूछताछ

जब रवीना डहीना बस स्टैंड पर उतरी तो उसने देखा की उसका बैग गायब था। उसने बस मे बैठे यात्रियों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रास्ते में बस से काफी सवारियां भी उतरी थी। जिनमे से ही किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग चोरी करने वाले के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग पाया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस मे शिकायत दर्ज

बैग चोरी होने की सूचना के बाद रवीना के परिवार वाले भी डहीना पहुंचे और पुलिस को इसके बारे मे सूचना दी। डहीना चौकी पुलिस ने धवाना के रहने वाले रमेश चंद्र की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

लाखों के गहने थे बैग मे

बैग में सोने का एक हार, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो कंगन, सोने की दो अंगूठी व चांदी की दो जोड़ी पायल और अन्य सामान था।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now