गांवो मे भी पहुंचेगी Internet की सुविधा, सस्ती दरों पर लगाए जाएंगे 5 लाख से ज्यादा ब्रॉडबैंड कनेक्शन

By Sahab Ram
On: March 5, 2023 6:32 PM
Follow Us:

भारतनेट प्रोजेक्ट (Bharatnet Project) को दुनियाभर में सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोग्राम है जो गांवों तक फास्‍ट इंटरनेट पहुंचाएगा। यह पूरी मेक इन इंडिया प्रोग्राम है जिसमें विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी नहीं है। इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। पहले चरण की शुरुआत 2017 में हुई थी। इसे इस साल यानी 2023 में पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।

मार्च के दूसरे सप्ताह से होगी शुरुआत

ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने की शुरुआत इसी महीने से होगी। ग्रामीण इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ मुफ्त मॉडम भी दिया जाएगा। मार्च के दूसरे सप्ताह से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ 250 करोड़ रुपये का करार किया है। BSNL 250 करोड़ रुपये की इस राशि का उपयोग उपभोक्ताओं को मुफ्त में मॉडम उपलब्ध कराने में करेगी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य

इंटरनेट (Internet) और संचार तंत्र से देश के ग्रामीण इलाकों को भी पूरी तरह से जोड़ने के लिए भारत नेट योजना (Bharatnet Project) के तहत केंद्र सरकार ने 5 लाख से ज्यादा फाइबर टू द होम कनेक्शन की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा इस साल 31 अक्टूबर तक देश के ग्रामीण इलाकों में 5 लाख कनेक्शन लगा देने का लक्ष्य तय किया गया है। आपको बता दें कि भारत नेट योजना के तहत अब तक देश के दो लाख से ज्यादा गांव फाइबर कनेक्शन से जोड़े जा चुके हैं।

2.52 लाख ग्राम पंचायत ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगी

बताया जा रहा है कि भारत नेट परियोजना (Bharatnet Project) के तहत सरकार ने 2.52 लाख ग्राम पंचायतों को फास्ट स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिहाज से भारत नेट परियोजना (Bharatnet Project) विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2011 में इस परियोजना को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN) के नाम से लांच किया गया था, लेकिन साल 2015 में केंद्र सरकार ने इस परियोजना का नाम बदलकर भारत नेट प्रोजेक्ट कर दिया था।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now