करनाल गौशाला मामले में गोवंश के हत्यारों को नहीं बख्शा जाएगा, मामले में अभी जांच जारी: CM

By Sahab Ram
On: February 27, 2023 4:35 PM
Follow Us:

करनाल गौशाला गोवंश हत्या मामला : CM ने सोमवार को स्वयं फूसगढ़ स्थित गौशाला (gaushala) का दौरा किया। इस दौरान CM ने कहा कि गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। जांच में तथ्य सामने आए हैं कि आरोपियों ने गोवंश को जहरीला पदार्थ खिलाया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन आरोपी अभी तक फरार हैं। जल्द ही इन फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है।

CM मनोहर लाल ने कहा कि आरोपी दीवार फांदकर गौशाला (gaushala) में आए थे। शंका जाहिर की जा रही है कि मृत पशुओं का व्यापार करने वालों की मिलीभगत से आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। हालांकि मामले में अभी जांच जारी है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

gaushala

नगर निगम को दिए दिशा-निर्देश

CM ने फूसगढ़ गौशाला (gaushala) में गोवंश की देखभाल को लेकर जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के चारे की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने गौशला की चारदीवारी को लेकर भी नगर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now