रेवाड़ी: चाकू से हमला करने व नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 16, 2023 6:04 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गांव पातुहेडा निवासी प्रदीप पुत्र हनुमान ने अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 14-02-2023 को वह अपनी कालोनी से अपने रिहायसी मकान पर आ रहा था कि रास्तें में नवल सिंह व पवन निवासी पातुहेडा मिले जिन्होने शराब पी रखी थी। नवल ने उसे सांड कहा तथा उसके विरोध करने पर दोनों भाई उसके चिपट गए तथा नवल सिंह ने उसके बाई तरफ कंधे पर व कान के पास चाकू से चोट मारी व पवन ने उसके थप्पड़, लात, मुक्के मारे व उसके पैर पर लात मारी जो उसके पैर पर पहले से चोट लगी थी जिससे वह गिर गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जो उसके पास 2000 रू थे  वे भी नवल ने उसकी जेब से जबरदस्ती निकाल लिऐ तथा कहा कि अगर पुलिस के पास गया तों तुझे जान से मार देगें। इसके बाद वे दोनों वहां से भाग गए। थाना कसौला पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की थी जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना कसौला पुलिस ने आरोपी नंवल उर्फ नेमीचन्द  निवासी पातुहेडा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया तथा वारदात में प्रयोग चाकू व 870 रूपए भी बरामद कर लिए।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now