धार्मिक स्थलों का भ्रमण: अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यार्थी धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए करें आवेदन

By Sahab Ram
On: February 13, 2023 3:11 PM
Follow Us:

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा महान संतों से जुड़े धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित जाति से संबंधित लाभार्थी अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जरुरी दस्तावेज

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी और अमृतसर आदि धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने वाले आवेदकों को आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वोट कार्ड के साथ ही गैर सरकारी कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 100 लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय नियमानुसार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 100 लाभार्थियों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए तथा किसी सरकारी उपक्रम संगठन व प्राधिकरण का कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

पहले आओ पहले पाओ

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

उन्होंने बताया कि आवेदकों का पंजीकरण ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा। लाभार्थी को सरकार द्वारा एक हजार रुपए की राशि अथवा द्वितीय श्रेणी की ट्रेन टिकट व आने जाने के वास्तविक व्यय जो भी कम हो, की अदायगी की जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now