रेवाड़ी: चंद सेकेण्ड में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद

By Sahab Ram
On: February 11, 2023 5:45 PM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक विजय नगर निवासी अमित कुमार यादव ने पुलिस में शिकायत देकर कहा है कि 9 फ़रवरी की शाम को वो बाइक पर सवार होकर कोनसीवास रोड़ स्थित श्याम वाटिका में शादी समारोह में शामिल होने गया था. बाइक मैरिज पैलेस के सामने पार्किंग में लगाकर वो अंदर चला गया. थोड़ी देर बाद जब घर जाने के लिए बाहर आया तो बाइक गायब मिली.जिसके बाद पुलिस में सुचना देने के साथ –साथ सीसीटीवी कैमरे भी चैक किये गए तो पता चला की एक अज्ञात शख्स पलभर में बाइक चोरी करके फरार हो गए.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीरों में साफ़तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर सवार होकर आता है.वो बाइक को पार्किंग में खड़ी करके दूसरी बाइक लेकर आसानी से चला जाता है.फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. लेकिन अभीतक पुलिस चोर तक नहीं पहुँच पाई है.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now