हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की डाक टिकट 20 फरवरी को उपराष्ट्रपति करेंगे जारी

By Sahab Ram
On: February 11, 2023 5:30 PM
Follow Us:

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि 20 फरवरी को उनके पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंदर सिंह की डाक टिकट उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जारी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जन्म दिवस के अवसर पर लोग सोचते हैं कि उनकी उम्र घट जाती है। लेकिन उसके उलट मेरे जन्मदिन पर आप सबकी शुभकामनाएं मेरी उम्र बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबकी दी गई शुभकामनाओं का ही फल है कि मैं हरियाणा का एकमात्र ऐसा नेता रहा हूं जो पांचवी बार लोकसभा में पहुंचा हूं और आप सब की सेवा में तत्पर हूं।

20 फरवरी को जारी होगी टिकट

केंद्रीय मंत्री ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंदर सिंह के जन्मदिवस 20 फरवरी को भारत सरकार की ओर से डाक टिकट जारी की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निमंत्रण देते हुए कहा कि 20 फरवरी को कार्यक्रम में पहुंचकर शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि देश के उपराष्ट्रपति डॉ जगदीप धनखड व अन्य नेताओं की उपस्थिति में गुरुग्राम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमेशा उन्हें नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

राव ने कहा कि राजनीतिक नई ऊंचाइयों में आज तक मैं कार्यकर्ताओं के दम पर ही पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की दी हुई ताकत को कभी भी निजी हित के लिए इस्तेमाल नहीं किया और हमेशा इलाके के हित मेरे लिए सर्वोपरि रहे हैं। राव ने कहा कि पिछले वर्षों में इलाके के विकास के लिए अनेक योजनाओं को लाने का काम मैंने किया है। मैंने कोशिश की है कि क्षेत्र का सर्वोत्तम विकास हो सके, कुछ कमियां भी इसमें रह रही हैं लेकिन आने वाले दिनों में उनको भी दूर करने का प्रयास करूंगा।

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा भर से आए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज हित और देश हित के लिए कार्य करें। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नशे को दूर करने के लिए अपना सहयोग दें और नशे से दूर है। केंद्रीय मंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे न केवल परिवार के लिए एक शक्ति का काम करती हैं, बल्कि देश हित व समाज हित में भी अपना योगदान देकर देश को सशक्त बनाने का कार्य करें। केंद्रीय मंत्री को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्र मंत्री नितिन गडकरी आदि ने भी शुभकामनाएं दी।

 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now