रेवाड़ी: जली हुई हालत में मिला था युवक का शव, बुआ का लड़का ही निकला कातिल

By Sahab Ram
On: February 11, 2023 4:01 PM
Follow Us:

रेवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा करण नाम का युवक यूपी फैजाबाद का रहने वाला है. जिसके रोहित की पत्नी से अवैध संबंध थे. रोहित उनके बीच का रोड़ा ना बने इसलिए करण ने रोहित की ईट मारकर हत्या कर दी.

बता दें कि धारूहेड़ा स्थित एक आरसीएम मिक्सर प्लांट के गार्ड रूम से शुक्रवार सुबह पुलिस को जली हुई हालात में एक शव मिला था. मृतक की पहचान यूपी के बरौली निवासी रोहित के रूप में हुई थी. पुलिस की फोरेंसिक टीम की जाँच में सामने आया था कि ये हत्या का मामला है. जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

पुलिस जाँच में सामने आया कि रोहित की बुआ का लड़का भी यहीं काम करता है. जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो संदेह हुआ. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी करण ने हत्या की वारदात से पर्दा उठा दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी करण ने कबूला है कि रोहित उसके मामा का लड़का था. जिसकी पत्नी से आरोपी करण के अवैध संबंध थे. रोहित अवैध संबंधो में रोड़ा ना बन जायें इसलिए करण ने रोहित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

आरोपी करण ने 9-10 तारीख की रात को रोहित के सिर में ईट मारकर हत्या की. फिर डीजल डालकर गार्ड रूम में आग लगा दी. ताकि सभी को लगे की हादसे में रोहित की मौत हो गई. लेकिन पुलिस जाँच में सच बाहर आ गया है और आरोपी करण सलाखों के पीछे पहुँच गया है.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा. ताकि जिन सवालों के जवाब अभी नहीं मिले है. उन सवालों के जवाब भी आरोपी से पूछे जा सकें.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now