Aadhar Card Update: 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के जल्द करवाएं बायोमेट्रिक अपडेट

By Sahab Ram
On: February 10, 2023 5:08 PM
Follow Us:

Aadhar Card Update: एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से 10 साल पुराने आधार कार्ड जो बैंक खातों, बिजली कनेक्शन, स्कूल दाखिले, फैमिली आईडी, पेन कार्ड, वोटर कार्ड व आयकर अकाउंट से लिंक किए गए, को अपडेट किया जाएगा।

एडीसी पाटिल ने यह जानकारी शुक्रवार को लघु सचिवालय में आधार ऑपरेटर की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने निर्देश दिए कि आधार ऑपरेटर आधार कार्ड को अपडेट करते समय डाटा का अच्छी तरह से मिलान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आधार ऑपरेटर इस बात का ध्यान रखें कि आधार में नाम, जन्म तिथि, पता सहित अन्य विवरण सही से दर्ज हो ताकि आधार कार्ड धारक को बाद में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि आधार ऑपरेटर आमजन को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेशन के लिए आधार कार्ड धारक को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

एडीसी ने कहा कि आधार कार्ड भारत में निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरा है। यह जिलासियों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट रखें। बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे आधार विवरण में अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ-साथ 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक भी अवश्य अपडेट करवाएं।

शिकायत या सुझाव के लिए यहां करें संपर्क :

एडीसी ने कहा कि किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए 1947 डायल करें या help@uidai.gov.in पर मेल करें।  एडीसी ने सभी विभागाध्यक्षों से पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने से पहले आधार को सत्यापित करने का भी आह्वान किया है ताकि नकली व फोटोशॉप किए गए फर्जी आधार कार्ड की पहचान करने में मदद मिल सके। बैठक में जगदीप कुमार सहित आधार ऑपरेटर मौजूद रहे।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

 

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now