राज इंटरनेशनल स्कूल के 5 बच्चों ने जेईई मेंस की परीक्षा में पाई सफलता

By Sahab Ram
On: February 10, 2023 4:37 PM
Follow Us:

राज इंटरनेशनल स्कूल के 5 बच्चों ने जेईई मेंस की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही अच्छे परसेंटाइल के साथ सफलता पाई है. राज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनुष्का ने 99.08% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. वही हर्ष ने (98.64% ), दक्ष ने (96.76%), नितिन ने (95.85%) व सौरभ ने (94.44%) प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी बच्चों व अध्यापकों को सम्मानित किया.

उन्होंने यह भी बताया की राज इंटरनेशनल स्कूल कला व खेलकूद के क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. बच्चों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया.विद्यालय के निदेशक जितेंद्र सैनी ने कहा कि यह परिणाम बच्चों व उनके अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत का ही फल है. उन्होंने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में जेईई एडवांस की परीक्षा में भी राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी बेहतरीन  परिणाम देंगे.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

 

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश