इस एक्सप्रेस-वे से जयपुर-मुंबई का सफ़र होगा आसान, 12 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

By Sahab Ram
On: January 31, 2023 9:11 PM
Follow Us:

दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के गांव अलीपुर से लेकर दौसा तक के 220 किलोमीटर भाग का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी को करेंगे। इस मार्ग के चालू होने के बाद गुरुग्रामवासियों को जयपुर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा वही मुंबई का सफर भी आने वाले दिनों में आसान होगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दौसा राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा के सोहना में भी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस भाग के चालू होने के बाद 220 किलोमीटर की दूरी केवल दो से ढाई घंटे में तय हो सकेगी।

1380 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट को 40 से अधिक भागों में बांटा गया है।

एक्सप्रेस-वे की ऊपरी परत जर्मन तकनीक स्टोन मेट्रिक्स एसफाल्ट से बनाई गई है। इस तकनीक में फाइबरनुमा मोटे दानों का इस्तेमाल होता है। राव ने बताया कि यह एशिया का पहला वह संभवत विश्व का दूसरा एक्सप्रेसवे होगा जिसमें वन्यजीवों की आवाजाही की सुविधा के लिए ओवर पास की सुविधा होगी एक्सप्रेस वे पर 28 लेन की सुरंग भी होगी।  राव ने कहा कि हरियाणा के करीब 160 किलोमीटर से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे गुजरेगा इस 160 किलोमीटर एक दूसरे पर करीब ₹11हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की दूरगामी सोच के चलते 1380 किलोमीटर का यह लंबा एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च 2019 में  गडकरी ने इस एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखी थी।

राव ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे वर्तमान में 8 लाइन का तैयार किया जा रहा है लेकिन भविष्य में इसे 12 लेन तक  विस्तार किया जा सकता है। राव ने बताया कि गडकरी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का उनके साथ कई बार सोहना आकर भी निरीक्षण कर चुके हैं।  राव ने बताया कि गुरुग्राम व नूंह जिले के  गांवों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा। राव ने कहा कि

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद राजस्थान के अलवर, दाैसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्ताैड़गढ़, उदयपुर, मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत सहित कई शहर की कनेक्टिविटी दिल्ली और मुंबई से बेहतर हो जाएगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now