दो भाईयों से मारपीट करने व नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 28, 2023 6:38 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि भगवान सिंह कालोनी महेश्वरी निवासी विक्रम कौशिक ने अपनी शिकायत में बताया कि मैने भिवाडी मोड़ पर शर्मा कोल्ड्रिंक के नाम से SHOP कर रखी है। जो दिनांक 22.01.2023 मे अपनी दुकान का हिसाब किताब कर रहे थे। उसी समय ललित दायमा व उसका नौकर अन्दर आकर पैसे छीन लिए 19,500/- जब हमने पैसे वापिस लेने की कोशिश की तो दुकान के पीछे से 8-10 लोगो ने आकर हम पर हमला किया।

ललित दायमा ने पीछे से गेट बन्द कर दिया उसके बाद उन सभी लोगो ने रोड, डन्डे व हॉकी से हम दोनो भाईयो को बहुत मारा और जान से मारने की धमकी भी देकर गए और पैसे भी छीन ले गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व नकदी छीनने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों नितिन व कृष्णा उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now