हरियाणा सरकार ने पटवारियों का बढ़ाया पे-स्केल, 24 जनवरी को अधिसूचना जारी

By Sahab Ram
On: January 25, 2023 5:48 PM
Follow Us:

जानकारी के लिए बता दे कि पिछले दिनों पटवारियों ने सरकार के समक्ष अपने वेतन में वृद्धि की मांग रखी थी. इसलिए सरकार ने पटवारियों का पे-स्केल बढ़ाया है और अब उनका वेतन 25 हजार से 32,100 रुपये हो गया है. इस बारे में 24 जनवरी को अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बता दें कि साल 2011 से पहले हरियाणा में राजस्व पटवारी की योग्यता दसवीं होती थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर स्नातक कर दिया था. लेकिन पिछले 10 साल से पटवारियों को 25500 रुपए ही दिए जा रहे हैं. जिससे पटवारियों में काफी नाराजगी थी और ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन अब सरकार ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को पूरा कर दिया है. सरकार ने अब यह नोटिफिकेशन जारी किया है कि अब पटवारियों को 32100 रुपय दिए जाएंगे.

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now