बावल थाने में किन्नरों ने किया हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

By Sahab Ram
On: January 22, 2023 6:23 PM
Follow Us:

रविवार को रेवाड़ी के बावल पुलिस थाने में किन्नरों ने हंगामा किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये. किन्नर समाज के दो गुट इलाके के बंटवारे को लेकर खड़े हुए विवाद को खत्म करने के लिए बावल पुलिस थाने पहुंचे थे. जिन्होंने थोड़ी देर बाद ही हंगामा खड़ा कर दिया. बाद में थाना प्रभारी के समझाने पर किन्नर शांत हुए और दोनों पक्षों को एक सप्ताह बाद फिर से बुलाया गया है.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जानकारी के मुताबिक किन्नर समाज के इलाके वाइज ग्रुप बने हुए है. बावल इलाका रेवाड़ी के किन्नर चन्द्रकला के अंडर था. चंद्रकला ने बावल को संभालने के लिए ज्योति को जिम्मेदारी दी हुई थी. आरोप है कि ज्योति ने सीमा नाम के किन्नर ग्रुप से पैसे लेकर बावल इलाका और बावल स्थित मकान बेच दिया. जिसपर चंद्रकला ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यहाँ आरोप ये भी है कि किन्नरों का एक गुट दूसरों गुटों पर हमला करने की फिराक में भी है. ऐसे में उन्हें जान का खतरा भी बना हुआ है.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now