रेवाड़ी सब्जी मंडी में फल व्यापारी पर हमले के चार और आरोपी काबू

By Sahab Ram
On: January 17, 2023 7:36 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गौरव उर्फ बंटी पुत्र महाबीर निवासी पलवल हाल आबाद गाँव ढालियावास ने शिकायत में बताया था कि 8-1-2023 की सुबह समय करीब 5.30/6.00 बजे मे रोजाना की तरह श्री श्याम फ्रुट गोदाम नजदीक बिठवाना मंडी से पपीता खरीदने गया था जैसे ही मै गोदाम के बाहर पहुचा तो मैने देखा दीपक उर्फ काशी व उसका भाई सुनील गोदाम के अंदर थे इतनी देर मे वहा पर बाहर आकर दो तीन गाड़ियाँ रुकी तथा उनमे से 10-15 लड़के अपने हाथों मे लकड़ी व डंडे लेकर उतरे तथा सीधे गोदाम मे घुसकर दिपक उर्फ काशी को बुरी तरह लाठी डंडो से मारने लगे।

गोदाम पर मौजुद सुनील, सागर व राजु बाहर की तरफ भाग आये। मैं अन्दर की तरफ जाने लगा तो बाहर मौजुद दो, तीन लड़को ने मुझे रोक लिया तथा लाठी डंडो से चोट मारने लगे तथा एक ने मेरी जेब से पाँच हजार रुपये निकाल लिए। तीनों ने बोला चला जा वरना जान से मार देंगे। जो लेबर सागर व राजु को भी उन्होने बाहर रोक रखा था तथा गाली गलोच करते हुये थप्पड़,मुक्को से पीट रहे थे व कह रहे थे कि अपने सेठ को बोल देना कि या तो हमे मंथली दे वरना अगली बार गोलियो से भूंद देंगे। घायल दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

माउल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियेां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। माडल टाउन थाना एसएचओ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को वारदात में शामिल चार आरोपी नरेंद्र उर्फ नब्बू, नितिन, दवेंद्र उर्फ गुल्ला व मोहित को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक कार, एक मोटरसाइकिल, चार डंडे व एक हजार रुपये बरामद किए है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now