करीब साढे 5 करोड़ रुपये के मोबाइल लूट मे शामिल 1 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ यूनिट रोहतक ने किया काबू

By Sahab Ram
On: January 14, 2023 5:35 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी लोकेन्द्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 27/05/22 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 2, सेक्टर 8, बावल की संस्था के कंटेनर के चालक को अगवा करके कंटेनर से साढे 5. करोड़ के मोबाइल फोन की लूट की थी। जिस संबंध में कसौला जिला रेवाड़ी में अभियोग दर्ज हुआ था।

इस मामले मे सलिंप्त तीन आरोपियो को एस.टि.एफ रोहतक व सीआईए धारूहेड़ा पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी लोकेन्द्र अभी फरार चल रहा था। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। एसटीएफ यूनिट रोहतक की टीम ने शुक्रवार को आरोपी लोकेंद्र को काबू करके शनिवार को सीआइए धारूहेड़ा के हवाले करने उपरान्त धारूहेड़ा सीआइए मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी लोकेन्द्र उपरोक्त को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रिमांड के दौरान लूटे गए मोबाइल बरामद करने व लूट में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now