हरियाणा: संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 1339 छात्रों को मिलेगी 43.71 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

By Sahab Ram
On: January 11, 2023 6:18 PM
Follow Us:

प्रदेश में संस्कृत के प्रचार – प्रसार में अग्रणी हरियाणा संस्कृत अकादमी लगातार नई – नई योजनाओं का क्रियान्वित करती रहती है। देश की पहली डिजिटल अकादमी का गौरव प्राप्त अकादमी की मासिक पत्रिका ‘ हरिप्रभा’ यूजीसी केयर लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

इसी कड़ी में क्रियान्वित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के प्रोत्साहन के लिए अकादमी द्वारा वर्ष 2021- 22 के अन्तर्गत छात्रवृत्ति के लिए 43,71000/- राशि को सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे हरियाणा प्रदेश में स्थित संस्कृत पाठशालाओं, गुरुकुलों तथा संस्कृत महाविद्यालयों में पढ़ने  वाले प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, प्राक्शास्त्री, विशारद शास्त्री तथा आचार्य कक्षाओं के चयनित 1339 छात्र लाभान्वित होंगे।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ.दिनेश शास्त्री ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए चयनित 1339  छात्रों में 745 छात्रों के खाते में सम्बंधित धनराशि भेज दी गई है। शेष 594 छात्रों की छात्रवृत्ति राशि भी शीघ्र भेज दी जाएगी। हरियाणा सरकार  ने छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित शास्त्री और आचार्य कक्षा तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति की राशि बढ़ाकर आठ हजार और दस हजार वार्षिक कर दी है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now