रेवाड़ी : शहरों में प्रदूषण के हॉटस्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने की योजना , एडीसी ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: January 11, 2023 5:31 PM
Follow Us:

हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में प्रदूषण का स्तर कम से कम रहे। शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। यह निर्देश एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने एनजीटी के निर्देश पर बनाई गई ज्वाइंट कमेटी की बैठक भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि अगली तारीख पर उसे एनजीटी के सामने प्रस्तुत किया जा सके।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मुख्य रूप से शहरों में प्रदूषण के हॉटस्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने की योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग रेवाड़ी जिला में जो दो चिन्हित हॉट स्पॉट हैं उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनको हरा-भरा बनाकर फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास के चिन्हित हॉट स्पॉट को लेकर एमसी धारूहेड़ा को इस संबंध में पौधारोपण करवाने तथा पुलिस विभाग को साइन बोर्ड लगवाने व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

उन्होंने रेवाड़ी-बावल के दूसरे हॉट स्पॉट के संबंध में बावल के सेक्टर-3 से बेस्ट मैटेरियल हटाने व पौधारोपण करवाने के लिए एनएएचआई व वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए कि कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाकर उसके फोटोग्राफ अपलोड किए जाएं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को प्रदूषण मुक्त व हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now