एक साल पहले कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 4, 2023 8:17 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि जिला झुंझुनू के गांव ढाणी नई कोठी माधोगढ़ निवासी महेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह वर्तमान में गांव जोनियावास रहता है। 21.01.2022 को मै कार लेकर बाबल से गाँव जोनियावास जा रहा था। गाड़ी मे तेल कम होने की वजह से मै गोल्डन हट पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने के लिए मैने अपनी गाड़ी सर्विस लाईन पर ली।

मै पेट्रोल पम्प के सामने सर्विस लाईन पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करके इन्डीकेटर जलाकर गाड़ी की चाबी गाड़ी के अन्दर ही छोड़कर मैं सर्विस लाईन के साथ ही पेशाब करने लगा। इतने में ही मेरा एक फोन आ गया जो मैने फोन ATTEND करके जैसे ही काटा तो एक नाम पता ना मालुम व्यक्ति मेरी गाड़ी को चोरी करके ले गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपी यूपी के जिला गाजियाबाद के गांव पिपलेहडा निवासी काफिल व बिलाल को गिरफ्तार कर लिया।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now